छापेमारी में तीन आरोपित गिरफ्तार

छापेमारी में तीन आरोपित गिरफ्तार
कुरसेला एसपी के निर्देश पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चलाये जा रहे छापेमारी अभियान में कुरसेला थाना पुलिस ने विभिन्न मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. थाना क्षेत्र के चांयटोला गांव में पुलिस छापेमारी में थाना कांड संख्या 80/25 व कांड संख्या 221/25 हत्या प्रयास के गिरफ्तार नामजद आरोपितों मे सुखड़ा मंडल, गुड्डू मंडल सहित एनबीडब्ल्यू में आरोपित बबलू मंडल को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




