मारपीट कांड में फरार तीन वारंटी को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मारपीट कांड में फरार तीन वारंटी को किया गिरफ्तार

मारपीट कांड में फरार तीन वारंटी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड स्थित नयाटोला व मननपुर गांव से पुलिस ने मारपीट कांड में न्यायालय से फरार चल रहे तीन एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. हरिहरपुर गांव से रौतारा पुलिस ने चोरी के दर्ज मामले में फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अनीस कुमार ने बताया कि मो अब्दुल्ला पिता टुनटुन व कालू पिता मोजफ्फर दोनों साकिन नयाटोला व अकमल पिता दाउद साकिन मननपुर थाना हसनगंज जो मारपीट के पूर्व कांड मामले में न्यायालय से फरार चल रहे थे. कोर्ट के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर उक्त वारंटी को उनके घर नयाटोला व मननपुर गांव से गिरफ्तार किया गया है. साथ ही गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए तीनों आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन