क्षेत्र में शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा, थानाध्यक्ष

क्षेत्र में शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा, थानाध्यक्ष
फलका में मुहर्रम को ले कर शांति समिति की बैठक आयोजित फलका गम व बलिदान का त्यौहार मुहर्रम को लेकर फलका थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. अध्यक्षता थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने किया. प्रमुख दीप शिखा सिंह, बीडीओ सन्नी शोरव, सीओ शोमी पोद्दार उपस्थित थे. बैठक में सर्वप्रथम मुहर्रम को लेकर लाइसेंस व पर चर्चा हुई. मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. बीडीओ ने कहा कि पर्व त्योहार हिंदू व मुसलमानों का नहीं यह भारतीयों का त्योहार है. सभी मिल जुलकर मनायें. बीडीओ कुमार ने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. कोई भी क्षेत्र में शांति भंग करने का कोशिश करेंगे उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. मुहर्रम के दौरान सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रहेगी. सभी ग्रुप के एडमिन को चेताया कि अगर ग्रुप में कोई आपात्तिजनक पोस्ट आये तो उसे तुरंत रीमूव करते हुए उस पर कार्रवाई करने की बात कही. अंचलाधिकारी शोमी पोद्दार ने कहा कि नशा सेवन करने अथवा अवैध अस्त्र शस्त्र लेकर जुलूस में चलने पर कार्रवाई की जायेगी. प्रमुख दीप शिखा सिंह ने कहा कि प्रखंड के दोनों समुदाय के लोग हमेशा आपसी भाई चारगी के साथ पर्व त्योहार मनाते है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने सभी मुहर्रम कमेटी के खलीफा को कहा कि रूट चार्ट के मुताबिक ही जुलूस निकाले. संचालन भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय झा ने किया. मनोज मंडल, मुखिया राजू नायक, अमित कुमार, संजय झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष परमानंद शर्मा, अनुज मंडल. सतीश मंडल, पैक्स अध्यक्ष तफसील अहमद, समिति सदस्य, मनोज मंडल, प्रतिनिधि बाबुल आलम, उप मुखिया साजिद आलम, पवन कुमार, सेरुद्दीन आलम, हम अध्यक्ष विपिन मंडल, समाज सेवी रियाज आलम, वसिम आलम, इकराम, आसिफ अकबल, चंदन जुगनू, टुनटुन गुप्ता, राहुल चौधरी, प्रिंस गुप्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




