सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की खैर नहीं होगी, डीएम

Updated at : 20 Mar 2026 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की खैर नहीं होगी, डीएम

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की खैर नहीं होगी, डीएम

विज्ञापन

शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के 371 स्थानों पर पुलिस के साथ दंडाधिकारी तैनात शांतिपूर्ण व सौहार्द के साथ पर्व मनाने को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किया संयुक्त आदेश कटिहार जिले के शहरी व ग्रामीण इलाके में ईद-उल-फितर का पर्व को शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है. अन्य वर्षों की तरह इस बार भी जिला प्रशासन ने इस त्यौहार को सद्भावपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर काफी चौकस रहने की व्यवस्था की है. इसको लेकर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने संयुक्त रूप से आदेश भी जारी कर दिया है. डीएम और एसपी की ओर से जारी संयुक्त आदेश में कहा गया है कि 21 मार्च यानी शनिवार को ईद पर्व मनाया जायेगा. इस पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शुक्रवार से जिले के सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है. प्रशासन के गोपनीय सूत्र भी विभिन्न क्षेत्रों में तैनात रहेंगे. इस गोपनीय सूत्र के माध्यम से प्रशासन को पल-पल की गतिविधि की जानकारी मिलती रहेगी. जिला प्रशासन ने ईद को लेकर 27 थाना व ओपी क्षेत्र अंतर्गत करीब पांच दर्जन से अधिक अति संवेदनशील सहित कुल 371 संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया है. जहां दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. पूर्व के कई घटनाओं का जिक्र करते हुये संयुक्त आदेश में प्रतिनियुक्त किये गये अधिकारी एवं पुलिस बलों को मजबूती के साथ विधि व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया गया है. आदेश में साफ कहा गया है कि विधि व्यवस्था बनाये रखना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. ऐसे मौकों पर सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने की बात कही गयी है. आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. आपत्तिजनक पोस्ट किये तो खैर नहीं जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ईद के मौके पर ईदगाह व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर किसी तरह की आपत्तिजनक चीज लिखा हुआ या अन्य तरीके से मिला तो उसकी तत्काल सूचना जिला प्रशासन के अधिकारी को देनी पड़ेगी. संबंधित स्थानों पर तैनात अधिकारी व पुलिस बलों की को इस पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है. साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर सोशल मीडिया यथा फेसबुक, व्हाट्सएप्प व ट्विटर आदि के जरिये किसी भी तरह के आपत्तिजनक पोस्ट किया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. किसी भी सूरत में विधि व्यवस्था को भंग करने नहीं दिया जायेगा. पुलिस प्रशासन के अधिकारी सोशल मीडिया पर खासतौर पर नजर रखेंगे. इसके अतिरिक्त असमाजिक तत्वों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है. अति संवेदनशील व संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल शनिवार तक तैनात रहेंगे. आदेश के अनुसार जिला प्रशासन ने विभिन्न स्थानों पर तैनात दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को कई तरह के निर्देश भी दिये है. जिला नियंत्रण कक्ष के इन नंबरों पर दे सूचना ————————————- विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जिला स्तर पर समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष में स्थापित की गयी है. यह नियंत्रण कक्ष शनिवार तक 24 घंटे काम करेगा. इसके लिए पालीवार अधिकारी व कर्मचारी की तैनाती की गयी है. जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारी के रूप में जिला कला संस्कृति पदाधिकारी रीना गुप्ता व होम गार्ड के समादेष्टा गौतम कुमार को तैनात किया गया है. साथ ही जिला अग्नि शामक पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया है की समाहरणालय में अग्नि शामक दस्ता की तैनाती उक्त अवधि तक किया जाय. जिला नियंत्रण कक्ष में 06452- 242400, 239025 व 249026 दूरभाष संख्या काम करेगा. किसी भी तरह की सूचना है इस नंबर पर दिया जा सकता है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन