रचनात्मक कार्य करने वालों को किया सम्मानित

Published at :22 Feb 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
रचनात्मक कार्य करने वालों को किया सम्मानित

रचनात्मक कार्य करने वालों को किया सम्मानित

विज्ञापन

– तकनीक का हुआ आदान-प्रदान,शोध यात्रा दल पहुंचा हफलागंज कटिहार गुजरात के अमदाबाद से आये शोध यात्रा दल की टीम पदमश्री प्रो अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हफलागंज पहुंची. स्थानीय ग्रामीणों ने शोध दल के शामिल तमाम सदस्यों का भव्य स्वागत किया. शोध यात्रा दल में शामिल 30 से अधिक सदस्यों ने भारत यात्रा के दौरान जगह-जगह की संस्कृति, विभिन्न कार्यों के लिए अपनाई गयी. देशी तकनीकी के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, कुटीर उद्योग के क्षेत्र में किये गये उपलब्धि को बताते हुए हफलागंज गांव में सौ साल पुरानी घंटी उद्योग एवं जिले के किसानों के द्वारा पटवे के पत्ते से चाय पत्ती बनाने की तकनीक आम के विभिन्न पौधे के वैराइटीज तैयार करने के तकनीक सहित अन्य जानकारी को प्राप्त करते हुए उन्हें अपने शोध यात्रा के पुस्तिका में जिक्र करने की बात कही. इस अवसर पर शोध यात्रा दल में शामिल प्रो अनिल कुमार गुप्ता ने जिले में अलग-अलग तरह के रचनात्मक कार्य करते हुए जिले के नाम रोशन करने वाले को शॉल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया. हफलागंज में इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर्नल उदय शंकर वर्मा ने किया. जबकि मौके पर स्थानीय ग्रामीण नरेश यादव, अजय कुमार दास, अजय कुमार गुप्ता, निरंजन कुमार, विभिन्न प्रखंडों से आये किसान जीविका के अधिकारी, दीदी आदि स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन