कोलासी बाजार की एक वेल्डिंग व गैरेज में चोरों ने की चोरी

Updated at : 22 Sep 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
कोलासी बाजार की एक वेल्डिंग व गैरेज में चोरों ने की चोरी

कोलासी बाजार की एक वेल्डिंग व गैरेज में चोरों ने की चोरी

विज्ञापन

कोढ़ा कोलासी बाजार सिमरिया रोड स्थित एक वेल्डिंग एवं गैरेज की दुकान से चोरों ने रविवार की रात करीब 80 हजार रुपये मूल्य के सामान चोरी कर ली. पीड़ित लाल बाबू शर्मा पिता स्व सीताराम शर्मा, सिमरिया वहारी टोला निवासी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका गैरेज व वेल्डिंग का दुकान है. जहां वे प्रायः रात में सोते हैं. 21 सितंबर की शाम लगभग 6 बजे वह दुकान बंद कर दुर्गापूजा कलश स्थापना के लिए घर चले गए थे. रात में वापस दुकान पर नहीं आये. अगले दिन सुबह 22 सितंबर को उनका बेटा दुकान पर पहुंचा. ताला खोलकर अंदर गया तो देखा कि दुकान की टीन का टट्टी काटकर अज्ञात चोरों ने समान की चोरी कर ली है. दुकान से बोतल ग्राइंडर (पावर कंपनी का), हैण्ड ड्रिल मशीन, 200 एम्पीयर का वेल्डिंग सेट, एक बिजली मोटर, 15 पीस पीतल बुश (ट्रैक्टर व रोलर का), ट्रैक्टर का डायनेमो समेत करीब 80 हजार मूल्य का सामान चोरी कर लिया गया था. घटना की जानकारी मिलते ही लाल बाबू शर्मा दुकान पहुंचे. पाया कि सभी सामान अज्ञात चोरों द्वारा गायब कर दिया गया है. इससे पूर्व 26 अगस्त को भी उनके दुकान से लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी हुआ था. पीड़ित ने इस बाबत कोलासी पुलिस शिविर में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके के व्यवसायियों और आमलोगों में भय का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन