फागिंग मशीन में आग लगने से मची अफरा- तफरी

Updated:
विज्ञापन
फागिंग मशीन में आग लगने से मची अफरा- तफरी

फागिंग मशीन में आग लगने से मची अफरा- तफरी

विज्ञापन

बारसोई नगर पंचायत बारसोई के मौलानापुर पीर मजार के पास सोमवार की संध्या बेला फागिंग मशीन में अचानक आग लग गयी. जिससे अफरा- तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने दमकल को सूचना दी. मौके पर दमकल पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया. आग लगने का तकनीकी कारण बताया जा रहा है. मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह ने बताया कि संध्या बेला उन्हें सूचना मिली कि फागिंग मशीन में आग लग गई है. उन्होंने तुरंत दमकल करने कर्मी को सूचना दी. पर तब तक मशीन बुरी तरह जल चुकी थी. ज्ञात हो कि मच्छर के प्रकोप से बचने के लिए फागिंग मशीन के द्वारा रसायन का छिड़काव किया जाता है. इस संबंध में अंचल पदाधिकारी श्याम सुंदर साह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन