ePaper

खेरिया हाट में बकरों की खरीदारी को लेकर लगी रही भीड़

Updated at : 13 Jun 2024 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

खेरिया हाट में 40 हजार रुपये तक में बिका बकरा

विज्ञापन

गेड़ाबाड़ी. मुस्लिम भाइयों का महान धार्मिक त्योहार ईद उल अजहा बकरीद की तैयारी पूरे शबाब पर है. बकरीद पर्व को लेकर एक से एक खूबसूरत बकरों की खरीदारी कुर्बानी की नियत से की जा रही है. बकरीद पर्व को लेकर बकरों की खरीददारी शुरू हो गयी है. बकरीद पर्व को लेकर कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के मशहूर मवेशी हाट खेरिया में गुरुवार को बकरों की बिक्री जमकर हुई. खेरिया हाट में बकरा की खरीदारी को लेकर खरीदारों की काफी भीड़ देखी गयी. बकरों की जमकर खरीदारी हुई. बकरों की खरीदारी को लेकर मवेशी हाट की रौनक देखते ही बन रही थी. गुरुवार को खेरिया है. मवेशी है में दस हजार से लेकर चालीस हजार तक में बकरों की खरीदारी हुई. बकरीद को लेकर प्रखंड क्षेत्र के अन्य चौक चौराहों एवं बाजारों की रौनक बढ़ गई है. युवा और बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. बताते चलें की बकरीद का त्योहार नजदीक आने से कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी शुरू हो गयी है. प्रखंड क्षेत्र के साप्ताहिक मवेशी बाजार खेरिया में लोगों ने कुर्बानी के लिए बकरों की जमकर खरीदारी की. मवेशी हाट खेरिया में अगल-बगल गांव के लोग भी अपना अपना बेहतर बकरा लेकर बेचने के लिए हाट आये हुए थे. अकीदत मंदों ने अपने अपने हिसाब से कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी की. बकरा लेकर बिक्री करने आए बकरा मालिक ने बताया कि हाट में बकरे की मांग ज्यादा था. जिस हिसाब से बकरे का मांग था. उस हिसाब से बकरा हाट में नहीं पहुंच पाया था. जिस कारण बकरे का दाम उन लोगों को बेहतर मिला. बताते चलें कि इस बार ईद उल अजहा का त्योहार 17 जून को मनाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन