एनएच 81 से पंचायत सरकार भवन तक सड़क निर्माण उंचा कराने की मांग

एनएच 81 से पंचायत सरकार भवन तक सड़क निर्माण उंचा कराने की मांग
प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के बरझल्ला पंचायत के बरझल्ला गांव में लाखों की लागत से भवन निर्माण विभाग की ओर से पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया जा रहा है. ग्रामीणों ने पंचायत सरकार भवन से एनएच 81 मुख्य सड़क को जोड़ने के लिए सड़क ऊंची करण कराने की मांग जिला पदाधिकारी से की है. दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थल पर भवन निर्माण पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया गया है. इस जगह पर बारिश की पानी से जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है. संवेदक के द्वारा समतल जमीन से एक फीट ऊंची कर पक्की सड़क का निर्माण किया जा रहा है. ग्रामीणों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता चन्द्रशेखर कुमार ने बताया कि प्राक्कलन के आधार पर ही पक्की सड़क का निर्माण किया जायेगा. बिना प्राक्कलन का कार्य नहीं किया जायेगा. दर्जनों ग्रामीणों ने शीघ्र जांच कर नव निर्मित पंचायत सरकार भवन बरझल्ला से लेकर एनएच 81 मुख्य सड़क तक मिट्टी भराई कर तकरीबन एक सौ फीट ऊंची करण कराने की मांग जिला पदाधिकारी से की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




