बोनाफाइड प्रमाणपत्र के लिए प्रतिदिन हो रही मारामारी

Updated at : 15 Oct 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
बोनाफाइड प्रमाणपत्र के लिए प्रतिदिन हो रही मारामारी

बोनाफाइड प्रमाणपत्र के लिए प्रतिदिन हो रही मारामारी

विज्ञापन

– डीएस कॉलेज के पुराने काउंटर पर भीड़, बीएड में दिया गया दायित्व – सुबह से ही छात्रों की भीड़ से कर्मियों को हो रही परेशानी – चुनाव को लेकर खाली कराया गया डीएस कॉलेज का प्रशासनिक भवन कटिहार बोनाफाइड प्रमाण पत्र को लेकर काउंटर पर मारामारी हो रही है. कर्मचारियों को हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए डीएस कॉलेज प्रबंधन की ओर से बीएड विभाग से इसे बांटने की जिम्मेवारी दी गयी. मालूम हो कि करीब एक सप्ताह से डीएस कॉलेज के पुराने काउंटर पर बोनाफाइड प्रमाण पत्र के लिए छात्र-छात्राओं की काफी भीड़ लग रही थी. इससे कॉलेज कर्मचारियों को काफी परेशान होना पड़ रहा था. मालूम हो कि चुनाव के मद्देनजर डीएस कॉलेज के प्रशासनिक भवन को खाली करा लिया गया है. एमभीआई के द्वारा आज पूरी तरीके से सीज कर लिया गया. इसको ध्यान में रखते हुए बोनाफाइड प्रमाण पत्र बीएड के काउंटर पर निर्गत करने के लिए कई कर्मचारियों को दायित्व दिया गया. बुधवार को बोनाफाइड प्रमाण पत्र लेने आये कई छात्रों का कहना था कि उनलोगों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत मिलने वाली राशि के लिए इस प्रमाण पत्र को लगाना अनिवार्य है. इस प्रमाण पत्र के लिए सुबह से ही कॉलेज में अलग-अलग शिक्षक, कर्मचारियों से साइन कराने के बाद आवेदन जमा करना पड़ता है. चार पांच दिन से पुराने काउंटर पर काफी भीड़ की वजह से धक्का मुक्की की समस्या आ जाती थी. जिसे कॉलेज प्रशासन द्वारा इसे बीएड से वितरण करने की जिम्मेवारी दी गयी. उनलोगों की माने तो इस प्रमाण पत्र के लिए प्रतिदिन करीब एक सौ से अधिक छात्र आते हैं. इस योजना के तहत यूजी में पठन- पाठन करने वाले छात्र- छात्राओं को तय शुल्क के अनुसार राशि निर्गत किया जाता है. इसके अलावा आवासीय के लिए सालाना राशि सरकार की ओर से दी जाती है. दूसरा एनएसपी के तहत छात्रवृति स्कीम के लिए भी बोनाफाइड प्रमाण पत्र की मांग की जाती है., जिसके लिए छात्रों की काफी भीड़ लग रही है. संभवत: तीन से चार दिनों में हो सकता है कॉलेज बंद छात्रों की माने तो चुनाव के मद्देनजर डीएस कॉलेज के कई कमरों को प्रशासन की ओर से सीज कर लिया गया है. उनकी माने तो संभवत: तीन से चार दिन में शेष बिल्डिंग को भी प्रशासन की ओर से सीज करा लिया जायेगा. इससे उनलोगों को उक्त प्रमाण पत्र के लिए परेशान होना पड़ रहा है. उनलोगों की माने तो अब महज तीन बिल्डिंग सीज करने के लिए रह गये हैं. जिसमें पुस्तकालय, मेन बिल्डिंग व बीएड विभाग वंचित है. प्रशासनिक भवन को एमवीआई की ओर से सीज कराकर कमरे को खाली करा दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन