युवक ने गले में फंदा डालकर कर ली आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
युवक ने गले में फंदा डालकर कर ली आत्महत्या

युवक ने गले में फंदा डालकर कर ली आत्महत्या

विज्ञापन

कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के गौशाला रामसभा में तीस वर्षीय युवक ने बुधवार की देर रात गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही सहायक थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव का पंचनामा कर गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सूरज कुमार पिता शंभू साह बुधवार की रात अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया. परिजनों ने घटना की सूचना सहायक थाना पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच करते हुए शव का मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इधर मृतक के परिजनों ने बताया कि सूरज मानसिक रूप से कमजोर था. उसने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया है. इस संदर्भ में परिजन की शिकायत पर सहायक नगर थाना में यूडी कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन