नवें दरबार साहिब निर्माण कार्य का स्त्री सतसंग सभा ने किया निरीक्षण

नवें दरबार साहिब निर्माण कार्य का स्त्री सतसंग सभा ने किया निरीक्षण
बरारी प्रखंड के गुरुद्वारा भवानीपुर गुरु बाजार काढागोला साहिब में चार हजार स्क्वायर फीट में ऊपरी मंजिल पर नवें दरबार साहिब निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर संगतों के सहयोग से कराया जा रहा है. नवें दरबार साहिब हॉल निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची स्त्री सतसंग सभा की महिलाएं कार्य कर रहे मिस्त्री एवं मजदूरों से बात की. निर्माण का जायजा लिया. काम कर रहे मिस्त्री ने बताया स्त्री सतसंग को बताया कि अभी तक बीस पीलर का निर्माण कराया जा चुका है. दरबार साहिब के चार गोल पीलर में पालकी साहिब का डिजाईन तैयार किया जायेगा. दरबार साहिब का मुख्य गुम्बज काफी बड़ा एवं आकर्षक होगा. जो दूर से ही दिखेगा. स्त्री सतसंग सभा की मनोहर कौर, नीलम कौर, अमरजीत कौर, नीलम कौर सोडी, सुरजीत कौर, रविन्दर कौर, प्रधान रंजीत सिंह, अरजन सिंह सहित संगत मौजूद रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




