कटिहार में मौसम हुआ सुहाना, ठंडी हवाओं से मिली गर्मी से राहत
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :04 May 2026 10:25 AM (IST)
विज्ञापन

कटिहार जिले में सोमवार को मौसम ने करवट ली. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली.
विज्ञापन
कटिहार जिले में सोमवार को मौसम ने करवट ली. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. सुबह से ही बादलों ने सूरज को ढक रखा है और ठंडी-ठंडी हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
सूर्यदेव के दर्शन नहीं
सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं. सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने और पुरवा हवा चलने से मौसम खुशनुमा हो गया है. पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बाद आज लोगों ने राहत की सांस ली है. तापमान में गिरावट के कारण सुबह-शाम हल्की ठंडक का अहसास हो रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










