मंडी भाव : मक्का की कीमतों में उछाल, कटिहार के किसानों को मिलेगा फायदा

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :04 May 2026 10:32 AM (IST)
विज्ञापन
मंडी भाव : मक्का की कीमतों में उछाल, कटिहार के किसानों को मिलेगा फायदा

कटिहार मंडी में तीन-चार दिनों से मक्का के भाव में तेजी देखी जा रही है.

विज्ञापन

कटिहार मंडी में तीन-चार दिनों से मक्का के भाव में तेजी देखी जा रही है. कटिहार के किसान और व्यापारी पूर्णिया जिला के गुलाबबाग मंडी के रेट पर नजर रखे हुए हैं. कारोबारियों के अनुसार, बारिश के कारण मक्का की आवक कम हो गई है. जिससे दाम में उछाल आया है. अभी मक्का 2060 से 2100 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है. कटिहार के कोढ़ा, फलका, बरारी और मनसाही प्रखंड के किसान अपनी उपज बाहर से आए बड़े-बड़े व्यापारियों सहित गुलाबबाग मंडी भेजते हैं, इसलिए यहां की तेजी से कटिहार के किसानों को फिलहाल अच्छा दाम मिल रहा है.

तेजी अस्थायी, धूप निकलते ही गिर सकते हैं भाव

कारोबारियों का कहना है कि मक्का में यह तेजी स्थायी नहीं है. जैसे ही बारिश रुकेगी और लगातार धूप निकलेगी, खेतों से आवक बढ़ जाएगी. आवक बढ़ते ही भाव के लुढ़कने की संभावना है. कटिहार के व्यापारियों ने किसानों को सलाह दी है कि जो माल सुखा है, उसे अभी बेच दें. कटिहार की स्थानीय मंडियों में भी इन्हीं रेट के आसपास कारोबार हो रहा है.

गुलाबबाग मंडी का बाजार भाव

दाम (प्रति क्विंटल) अधिकतम न्यूनतम

मक्का 2100 2060

गेहूं 2550 2600चावल मंसूरी 3400 3200चावल अरवा मोटा 3200 3050चावल बासमती 13000 12500दाल मसूर 6750 5550दाल मूंग 9600 9540दाल अरहर 14500 10600दाल चना 6600 5550गोटा चना 6400 6200गोटा मूंग 9000 8500सरसों काला 7100 6800सरसों पीला 7500 7300सरसों तेल 15ली. 2470 2070आलू 1400 1200प्याज 1900 1800

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन