कोसी व बरंडी नदी के जलस्तर में जारी है उफान, गंगा में उतार चढ़ाव

Updated at : 24 Jul 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
कोसी व बरंडी नदी के जलस्तर में जारी है उफान, गंगा में उतार चढ़ाव

कोसी व बरंडी नदी के जलस्तर में जारी है उफान, गंगा में उतार चढ़ाव

विज्ञापन

कटिहार जिले के कोसी, बरंडी व कारी कोसी नदी के जलस्तर में उफान जारी है. गंगा नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव है. महानंदा नदी के जलस्तर में नरमी है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को बरंडी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. जबकि कोसी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 28 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. गंगा नदी का जलस्तर रामायणपुर में घट रहा है. लेकिन लाल निशान से 29 ऊपर है. इसी नदी के काढ़ागोला घाट में जलस्तर खतरे निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से बाढ़ का पानी भी निचले इलाके में फैलने लगी है. जिला प्रशासन ने बाढ़ पूर्व तैयारी पूरी किये जाने का दावा किया है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक गंगा नदी के रामायणपुर में गुरुवार की सुबह 27.87 मीटर दर्ज किया गया, जो शाम में घटकर 27.85 मीटर हो गया. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 30.15 मीटर दर्ज किया गया था, जो 12 घंटे बाद गुरुवार की शाम बढ़कर 30.17 मीटर हो गया. कोसी नदी का जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर गुरुवार की सुबह 30.26 मीटर दर्ज की गयी. शाम में यहां का जलस्तर बढ़कर 30.28 मीटर हो गया है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 डूमर में 30.77 मीटर दर्ज किया गया. गुरुवार की शाम यहां का जलस्तर बढ़कर 30.81 मीटर हो गया है. कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर जलस्तर सुबह में 27.70 मीटर था. गुरुवार की शाम में यहां का जलस्तर 27.72 मीटर हो गया है. महानंदा के जलस्तर में जारी है गिरावट बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक महानंदा नदी झौआ में गुरुवार की सुबह जलस्तर 29.03 मीटर था, जो शाम में घटकर 28.92 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 28.88 मीटर था, जो घटकर 28.77 मीटर हो गया. कुर्सेल में गुरुवार की सुबह 29.14 मीटर था, जो शाम घटकर 29.04 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर घट रहा है. गुरुवार की सुबह में दुर्गापुर का जलस्तर 26.39 मीटर था, जो 12 घंटे बाद घटकर 26.29 मीटर हो गया है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर 26.78 मीटर था, जो गुरुवार की शाम जलस्तर बढ़कर 26.68 मीटर हो गया. इस नदी का जलस्तर आजमनगर व धबोल में भी घट रही है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 27.60 मीटर था. गुरुवार की शाम यहां का जलस्तर घटकर 27.51 हो गया. धबौल में इस नदी का जलस्तर 26.92 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद शाम में घटकर 26.82 मीटर हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन