गंगा, कोसी, बरंडी व कारी कोसी के जलस्तर में उफान

Updated at : 06 Oct 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
गंगा, कोसी, बरंडी व कारी कोसी के जलस्तर में उफान

गंगा, कोसी, बरंडी व कारी कोसी के जलस्तर में उफान

विज्ञापन

12 घंटे के दौरान महानंदा के जलस्तर में भारी वृद्धि देखी गयी कटिहार जिले के सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में वृद्धि सोमवार को भी जारी रही. जिले के गंगा, बरंडी एवं कोसी नदी के जलस्तर पिछले 12 घंटे के दौरान आठ से 31 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है. महानंदा नदी के जलस्तर में जबरदस्त उफान है. महानंदा नदी का जलस्तर में सोमवार को मात्र 12 घंटे के दौरान करीब 40 सेंटीमीटर से अधिक की वृद्धि हुई है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की ओर से सोमवार की शाम को जारी रिपोर्ट के मुताबिक गंगा नदी के रामायणपुर में सोमवार की सुबह 25.95 मीटर दर्ज किया गया, जो शाम में बढ़कर 26.00 मीटर हो गया. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 28.90 मीटर दर्ज किया गया था, जो 12 घंटे बाद सोमवार की शाम बढ़कर 28.97 मीटर हो गया. कोसी नदी का जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर सोमवार की सुबह 29.44 मीटर दर्ज की गयी. शाम में यहां का जलस्तर बढ़कर 29.55 मीटर हो गया है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 डूमर में 29.81 मीटर दर्ज किया गया. सोमवार की शाम यहां का जलस्तर बढ़कर 29.89 मीटर हो गया है. कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर जलस्तर सुबह में 26.51 मीटर था. सोमवार की शाम में यहां का जलस्तर बढ़कर 26.62 मीटर हो गया है. महानंदा के जलस्तर में फिर से उफान बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की ओर से सोमवार की शाम को जारी रिपोर्ट के मुताबिक महानंदा नदी झौआ में सोमवार की सुबह जलस्तर 30.48 मीटर था, जो शाम में बढ़कर 31.01 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 30.15 मीटर था, जो बढ़कर 30.68 मीटर हो गया. कुर्सेल में सोमवार की सुबह 30.49 मीटर था, जो शाम बढ़कर 30.97 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर बढ़ रहा है. सोमवार की सुबह में दुर्गापुर का जलस्तर 27.19 मीटर था, जो 12 घंटे बाद बढ़कर 27.49 मीटर हो गया है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर 25.95 मीटर था, जो सोमवार की शाम जलस्तर बढ़कर 26.65 मीटर हो गया. इस नदी का जलस्तर आजमनगर व धबोल में भी बढ़ रही है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 29.77 मीटर था. सोमवार की शाम यहां का जलस्तर बढ़कर 29.89 हो गया. धबौल में इस नदी का जलस्तर 28.73 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद शाम में बढ़कर 29.17 मीटर हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन