गंगा, कोसी व बरंडी नदी के जलस्तर में उफान जारी

Updated at : 13 Jul 2025 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
गंगा, कोसी व बरंडी नदी के जलस्तर में उफान जारी

गंगा, कोसी व बरंडी नदी के जलस्तर में उफान जारी

विज्ञापन

– कई स्थानों पर महानंदा का जलस्तर में उतार-चढ़ाव कटिहार जिले में मॉनसून की बारिश रुक रुक कर हो रही है. इस बीच जिले के महानंदा नदी के जलस्तर में कहीं मामूली कमी हुई है तो कहीं स्थिर है. जबकि गंगा, कोसी व बरंडी नदी के जलस्तर में रविवार को भी वृद्धि दर्ज की गयी है. जिस तरह रुक रुक कर बारिश हो रही है तथा नदियों के जलस्तर में उतार चढ़ाव होने से बाढ़ आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. जल स्तर में वृद्धि होने से लोगों के बीच बाढ़ एवं कटाव को लेकर दहशत भी होने लगी है. लोगों के बीच दहशत होने का कारण यह भी है कि कदवा प्रखंड में महानंदा तटबंध के कट जाने की वजह से बाढ़ की संभावना प्रबल बन रही है. तमाम कोशिशों के बाद भी कटान वाली जगह को अब तक बांधा नहीं जा सका है. उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से कमोवेश हर साल यह जिला बाढ़ की त्रासदी झेलती रही है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ में शनिवार की शाम जलस्तर 27.25 मीटर था, जो रविवार की सवेरे जलस्तर घटकर 27.23 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 26.99 मीटर था, जो घटकर 26.98 मीटर हो गया. कुर्सेल में शनिवार की शाम जलस्तर 27.32 मीटर था, जो रविवार की सवेरे घटकर 27.30 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 25.00 मीटर था, जो 12 घंटे बाद 25.00 मीटर ही रहा है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर शाम में 23.69 मीटर था, जो रविवार की सुबह जलस्तर बढ़कर 23.77 मीटर हो गया. इस नदी का जलस्तर आजमनगर घट रहा है व धबोल में शांत है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 25.39 मीटर था. रविवार की सवेरे यहां का जलस्तर घटकर 25.38 हो गया है. धबौल में इस नदी का जलस्तर 25.10 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद रविवार की सुबह में 25.10 मीटर ही रहा है. गंगा, कोसी व बरंडी के जलस्तर में वृद्धि गंगा, कोसी व बरंडी नदी के जलस्तर भी वृद्धि जारी रही है. गंगा नदी के रामायणपुर में शनिवार की शाम 24.70 मीटर दर्ज किया गया, जो रविवार की सवेरे में बढ़कर 24.83 मीटर हो गया. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 26.69 मीटर रहा. जबकि रविवार की सुबह यहां का जलस्तर बढ़कर 26 73 मीटर हो गया है. कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर शनिवार की शाम जलस्तर 27.62 मीटर दर्ज की गयी. रविवार की सवेरे में यहां का जलस्तर बढ़कर 27.74 मीटर हो गया है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 के डुमर के पास शनिवार की शाम को जलस्तर 27.92 मीटर दर्ज किया गया है. जबकि रविवार की सुबह यहां का जलस्तर बढ़कर 28.12 मीटर हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन