प्रत्याशियों की सर्वे करने पहुंची टीम का वीडियो हो रहा वायरल

प्रत्याशियों की सर्वे करने पहुंची टीम का वीडियो हो रहा वायरल
– वीडियो में कांग्रेस के दो पूर्व विधायक मौके पर आपस में बहसबाजी हुई कोढ़ा कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें लोग स्थानीय प्रत्याशी की मांग कर रहे हैं. यह वीडियो विधानसभा क्षेत्र के मेहनाथपुर पंचायत के सिसिया गांव का बताया जा रहा है. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. वीडियो में दिख रहा है कि कांग्रेस के तीनों प्रत्याशियों के बीच सर्वे के दौरान आपसी विवाद हो गया. एक ग्रामीण फिरोज ने बताया कि यह घटना रविवार की है. इस दौरान ग्रामीणों ने भी कांग्रेस से अपनी कई मांगें रखीं. वीडियो में सर्वे कर्मियों की होने की बात कही जा रही है. जिसे चुनावी तैयारियों व ज़मीनी कार्यों को लेकर देखा जा रहा है. इस सर्वे कर्मियों के समक्ष तीन प्रत्याशियों पूर्व विधायक सुनीता देवी, पूर्व विधायक पूनम पासवान, वकील दास व ग्रामीणों के बीच विभिन्न बिन्दुओं पर सर्वेक्षण कराया गया. जिसमें ग्रामीणों ने स्थानीय उम्मीदवार को लेकर सहमति जताते हुए सर्वेकर्ता को जानकारी दी. कोढ़ा विधानसभा में पूर्व से ही लोकल प्रत्याशी देने की मांग उठती रही है. वीडियो में दिख रहा है कि सर्वे कर्ता के साथ भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने लोकल प्रत्याशी पर भरोसा जताते हुए उम्मीदवारी पेश करने की मांग की. इस दौरान कांग्रेस से रही दो पूर्व विधायक के बीच भी विवाद होता नजर आ रहा है. देखने के लिए कई लोग वीडियो में दिख रहे है. अब देखने वाली बात होगी कि कोढा विधानसभा में कांग्रेस के स्थानीय उम्मीदवार के किस्मत के भाग्य खुलते हैं या बाहरी का. इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि उम्मीदवार को साथ में लेकर यह कौन सा सर्वे चल रहा है. इस दौरान सर्वे कर्ता को भारी विरोध का भी सामना करना पड़ा. हालांकि प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




