पीड़ित ने कोढ़ा थाना में की सरपंच पति की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
पीड़ित ने कोढ़ा थाना में की सरपंच पति की शिकायत

पीड़ित ने कोढ़ा थाना में की सरपंच पति की शिकायत

विज्ञापन

कोढ़ा थाना क्षेत्र के मधुरा पंचायत के एक व्यक्ति ने ग्राम कचहरी के सरपंच पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. शिकायतकर्ता खालिक रजा, पिता अब्दुस सलाम, मधुरा, थाना कोढ़ा निवासी ने आवेदन में कहा है कि 11 नवंबर की संध्या 7:12 बजे सरपंच पति मोतिउर रहमान, पिता स्व करीम, मधुरा निवासी ने उनके मोबाइल पर कॉल कर जान से मारने की धमकी दी. कहा कि चलो हम तुम्हारा खेत जोतने जा रहे हैं. अपने पिता को भी ले लो. इस पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग उनके मोबाइल में सुरक्षित है. कहा, मोतिउर रहमान भूमि खरीद-बिक्री का कार्य करते हैं. संजय कुमार चौधरी, मिल्की बत्थी, थाना कुरसेला निवासी के साथ मिलकर उनकी जमीन को जबरन जोतने की कोशिश कर रहे हैं. पिता ने स्वत्व वाद संख्या 16/2012 दाखिल किया है. जिसमें न्यायालय ने 10 जनवरी 2025 को यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है. बावजूद आरोपी पक्ष ने 7 नवंबर को अपने ट्रैक्टर से उनकी जमीन को जोत ली. कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन