तेज धूप व गर्मी से छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ी

Updated at : 10 May 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
तेज धूप व गर्मी से छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ी

तेज धूप व गर्मी से छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ी

विज्ञापन

बलिया बेलौन तेज धूप के साथ लू गर्म हवा चलने से विद्यालय से घर लौटने में बच्चों की परेशानी बढ़ गयी है. छोटे- छोटे बच्चों को लू लगने का डर लगा रहता है. गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है. छात्रों को छुट्टी देने या विद्यालय संचालन का समय बदलने की मांग अभिभावकों के द्वारा भी की जा रही है. छात्रों को विद्यालय, मदरसा आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. चनदहर के मुखिया प्रतिनिधि सह अधिवक्ता रागीब शजर ने जिला पदाधिकारी से इस उमस भरी गर्मी को देखते हुए गर्मी छुट्टी करने की मांग की है. मौसम विभाग ने अभी हिट वेब बनी रहने की सूचना दी है. गर्मी व लू को देखते हुए स्कूल के छात्रों को भी गर्मी की छुट्टी या विद्यालय संचालन का समय 11 बजे तक करने की मांग की है. अभिभावकों ने बताया की तेज धूप व गर्म हवा का सब से कुप्रभाव बच्चों में पड़ता है. दिन के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है. इस तरह की गर्मी, तेज धूप और लू चलने से बच्चे विद्यालय जाने से कतरा रहे है. मौसम विभाग के हिट वेब की चेतावनी को देखते हुए विद्यालय संचालन का समय परिवर्तन करने या तत्काल छात्रों को छुट्टी देनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन