एसपी ने मनसाही थाना का किया निरीक्षण, संध्या गश्ती बढ़ाने का निर्देश

एसपी ने मनसाही थाना का किया निरीक्षण, संध्या गश्ती बढ़ाने का निर्देश
मनसाही मनसाही थाना का एसपी शिखर चौधरी ने शनिवार की देर शाम पहुंचकर विभिन्न कांडों एवं पंजी का निरीक्षण किया. इस दौरान थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि औचक निरीक्षण को लेकर क्राइम पंजी, गुंडा पंजी, मलखाना एवं अन्य का निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन व संध्या गश्ती को बढ़ाने का निर्देश दिया. इस मौके पर मनसाही थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व सिपाही उपस्थित रहे. साथ ही एसपी शिखर चौधरी ने क्राइम कंट्रोल को लेकर थाना प्रभारी को विभिन्न तरह के दिशा निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




