शिक्षक के गले से सोने का चेन लेकर भागे झपट्टामार

Updated:
विज्ञापन
शिक्षक के गले से सोने का चेन लेकर भागे झपट्टामार

फलका बाजार में झपट्टामारों ने दिया घटना को अंजाम

विज्ञापन

शिक्षक के गले से एक लाख रुपये का सोने का चेन लेकर भागे झपट्टा मार फरार

फ़ोटो 33 कैप्सन-पीड़ित शिक्षक कैलाश प्रसाद साह.

प्रतिनिधि, फलका

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रोड शो के दौरान फलका बाजार में मुख्यमंत्री को देखने के लिए सड़क किनारे खड़े शिक्षक कैलाश प्रसाद साह के गले से करीब एक लाख रुपये कीमत की सोने का चेन अज्ञात व्यक्ति द्वारा झपटामार कर फरार हो गया. जबतक वे कुछ समक्ष पाते तबतक आरोपित भीड़ का फायदा उठाकर भीड़ में गुम हो गया. घटना के बाद पीड़ित शिक्षक ने फलका पुलिस को सूचना दिया. सूचना पाकर पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट चुके थे. पुलिस का दावा है कि फलका बाजार चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाला जा रहा है. बहुत जल्द अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा. शिक्षक कैलाश प्रसाद साह ने बताया कि जिस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रथ बस फलका चौक पर पहुंचा तो सभी हाथ हिला कर रुबरु हो रहे थे. तभी दो तीन अज्ञात ने उनका गले से सोने का चेन तोड़कर भाग गया. झपट्टा के कारण शिक्षक के गले में जख्म का निशान भी था. इतनी बड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झपट्टे मार द्वारा चेन छीनने की घटना से लोग हतप्रभ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन