तेज धूप व गर्मी ने लोगों को किया बेहाल, घर से निकलना हो रहा मुश्किल

Published by :RAJKISHOR K
Published at :26 Apr 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
तेज धूप व गर्मी ने लोगों को किया बेहाल, घर से निकलना हो रहा मुश्किल

तेज धूप व गर्मी ने लोगों को किया बेहाल, घर से निकलना हो रहा मुश्किल

विज्ञापन

कटिहार उफ यह गर्मी बस लोगों के मुंह से पिछले कुछ दिनों से यही निकल रही है. सुबह होती नही की चढ़ते दिन के साथ टेंपरेचर का पारा भी चढ़ता चला जाता है. चिलचिलाती धूप बढ़ती गर्मी ने लोगों को इन दिनों बेदम कर दिया है. सुबह के 10 बजते ही मानो आसमान से धूप की किरने नहीं बल्कि आसमान से आग बरस रहा हो. बढ़ती गर्मी लोगों के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है. यहां तक की पारा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार रविवार से तापमान में थोड़ी नरमी होने के संकेत दे रहे हैं. तापमान की बात करें तो शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. अप्रैल माह में ही जून, जुलाई, अगस्त में पड़ने वाली गर्मी का अनुभव लोगो को करा दिया है. जिससे लोग के शरीर उमस भरी गर्मी से अंदर ही अंदर जल रहा है. इधर गर्मी से बचाव को लेकर लोग कई हथकंडे भी अपना रहे हैं. दिन में दो-तीन बार स्नान कर गर्मी से राहत पाने की कोशिश में लगे हुए हैं. शरीर को गर्म पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों से भी दूरी बनाए हुए हैं. शरीर को जो ठंडक पहुंचाएं उसको अपने दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं. बाजार में तरबूज, ककड़ी, खीरा, कोल्ड ड्रिंक, लस्सी गन्ने का जूस नारियल पानी आदि की डिमांड बढ़ गई है. सड़कों पर निकलने पर हाथों में छाता लिए चेहरे पर गमछा दुपट्टा बांधे लोग चिलचिलाती धूप से अपने आप का बचाव कर रहे हैं. दूसरी तरफ नगर निगम की ओर से भी लोगों को गर्मी से निजात मिले इसको लेकर शहर में पानी के फव्वारे मशीन से लोगों को ठंडक पहुंचाने में जुटे हुए हैं. हालांकि मौसम विभाग की माने तो रविवार से तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. जिससे लोगों को थोड़ी गर्मी से राहत मिलने वाली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन