सेवानिवृत्ति पर विद्यालय ने शिक्षक को किया सम्मानित

सेवानिवृत्ति पर विद्यालय ने शिक्षक को किया सम्मानित
डंडखोरा प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक फुलेंद्र आचार्य के सेवानिवृत्ति के बाद मंगलवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुर्गास्थान में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए. अपने सम्मान एवं विदाई समारोह से अभिभूत सेवानिवृत शिक्षक फुलेंद्र आचार्य ने कहा कि वर्षों से यहां छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रदान करने का कार्य करते रहे है. सभी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं उसके अभिभावकों का सहयोग भी मिलता रहा है. यहां जो स्नेह व प्यार मिला है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है. एक शिक्षक की भूमिका को रेखांकित करते हुए सभी शिक्षकों को एक आदर्श प्रस्तुत करने की अपील की. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया मौके पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विशाखा, मध्य विद्यालय के अजीत कुमार, दीपक कुमार, संजय राउत, मनोज हिमांशु, ऋषि कुमार, कृष्णदेव मंडल, किशोर, प्रियंका, बबिता, प्रियांशी, राकेश, मुकेश, अनिल ठाकुर, शत्रुघ्न, अब्दुल वाहिद, रंजीता, वीरेंद्र, मुरारी, मनोज मंडल, अरुण मंडल, संगीता, अंजू, शशिकांत, रौशन, श्याम बिहारी निराला, तनुश्री, नेहा, उर्वशी, विजय सहित बिपिन व स्थानीय लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










