ePaper

क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक पूर्णिया ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

Updated at : 28 Jan 2026 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक पूर्णिया ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक पूर्णिया ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

विज्ञापन

कटिहार बच्चों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है या नहीं, इसकी समीक्षा को लेकर कुंदन कुमार, क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक पूर्णिया प्रमंडल ने बुधवार को बरारी प्रखंड स्थित विद्यालयों का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने प्राथमिक विद्यालय डुमरिया का गहन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय उपनिदेशक ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, पठन-पाठन की स्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, छात्र-छात्राओं की सहभागिता तथा विद्यालय की समग्र व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान कक्षा कक्षों में जाकर उपनिदेशक ने छात्रों से संवाद किया और शिक्षकों द्वारा अपनाई जा रही शिक्षण विधियों की भी समीक्षा की, उन्होंने पठन-पाठन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण एवं अनुशासन को देखकर क्षेत्रीय उपनिदेशक संतुष्ट नजर आए, विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य संगीता कुमारी सहित सभी शिक्षकों ने क्षेत्रीय उपनिदेशक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया, प्राचार्य ने विद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी, निरीक्षण के अंत में क्षेत्रीय उपनिदेशक ने शिक्षकों को बच्चों की शिक्षा में निरंतर गुणवत्ता बनाए रखने और नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया,

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन