रेलवे स्टेशन छठ मैया के गीत से हुआ गुंजायमान, यात्रियों की बनी रही भीड़

रेलवे स्टेशन छठ मैया के गीत से हुआ गुंजायमान, यात्रियों की बनी रही भीड़
कटिहार कटिहार रेलवे स्टेशन पर छठ मैया के गीत से गूंजायमन हो रहा है. यात्रियों के भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है. यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर रेल प्रशासन ने होल्डिंग एरिया बनाया है. जिसमें अनारक्षित रेल यात्रियों की बैठने की व्यवस्था, पंखा, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है. लोक आस्था का महापर्व को लेकर यात्रियों की बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने के लिए व्यापक व सुव्यवस्थित प्रबंध किए हैं. भारतीय रेल ने दिवाली पूजा और छठ पर्व के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित व आरामदायक यात्रा प्रदान करने के उद्देश्य से 12,011 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया है. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेल मंडल से 18 तथा एनएफ रेलवे में 48 विशेष त्यौहार ट्रेनें चल रही हैं, जो सितंबर से दिसंबर तक विभिन्न मार्गों पर कुल 620 यात्राएं करेंगी. कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, गुवाहाटी, जोगबनी व किशनगंज जैसे प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए होल्डिंग एरिया, पैसेंजर एनाउंसमेंट सिस्टम, पंखे, अतिरिक्त टिकट काउंटर व स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनों सहित विशेष व्यवस्था की गई है. प्रभावी भीड़ प्रबंधन व यात्री सहायता के लिए चौबीसों घंटे वॉर रूम और आरपीएफ कर्मियों सहित अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं. कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, सोनपुर, दौरम मधेपुरा, अगरतला, न्यू तिनसुकिया, एसएमवीटी बेंगलुरु, अमृतसर, पटना, डिब्रूगढ़, गोरखपुर, सिलचर, नाहरलगुन, कोलकाता, गुवाहाटी, रांची, चर्लपल्ली, मुंबई सेंट्रल, आगरा छावनी, जोगबनी, लामडिंग, हावड़ा, गोमती नगर, आनंद विहार, कामाख्या और कई अन्य प्रमुख गंतव्यों के लिए विशेष ट्रेनें चल रही हैं. आज चलेगी यह ट्रेन ट्रेन संख्या 07541 कटिहार-दौरम मधेपुरा दैनिक स्पेशल कटिहार से 19:00 बजे प्रस्थान करेगी और दौरम मधेपुरा 22:00 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07542 दौरम मधेपुरा- कटिहार दैनिक स्पेशल दौरम मधेपुरा से 22:45 बजे प्रस्थान करेगी और कटिहार 02:30 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07540 कटिहार- मनिहारी दैनिक स्पेशल कटिहार से 20:30 बजे प्रस्थान करेगी. मनिहारी 21:30 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07539 मनिहारी – कटिहार दैनिक स्पेशल मनिहारी से 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और कटिहार 06:00 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07551 मनिहारी- कटिहार दैनिक स्पेशल मनिहारी से 00:15 बजे प्रस्थान करेगी. कटिहार 01:30 बजे पहु़ंचेगी. ट्रेन संख्या 07552 कटिहार- मनिहारी दैनिक स्पेशल कटिहार से 02:00 बजे प्रस्थान करेगी और मनिहारी 03:15 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07555 कटिहार- जोगबनी दैनिक स्पेशल कटिहार से 21:30 बजे प्रस्थान करेगी और जोगबनी 01:15 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07554 जोगबनी- कटिहार दैनिक स्पेशल जोगबनी से 02:00 बजे प्रस्थान करेगी और कटिहार 05:45 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05738 न्यू जलपाईगुड़ी- नरकटियागंज जंक्शन साप्ताहिक विशेष न्यू जलपाईगुड़ी से 14:05 बजे रवाना होगी और नरकटियागंज जंक्शन में 05:00 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05626 रोहतक जंक्शन- कामाख्या जंक्शन साप्ताहिक विशेष रोहतक से 22:10 बजे रवाना होगी और कामाख्या में 15:30 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05744 कटिहार – सोनपुर सप्ताह में तीन बार विशेष कटिहार से 18:00 बजे रवाना होगी और सोनपुर में 01:00 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 03129 कोलकाता टर्मिनल- न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक विशेष कोलकाता टर्मिनल से 23:40 बजे रवाना होगी और न्यू जलपाईगुड़ी में 10:45 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05742 न्यू जलपाईगुड़ी- गोमती नगर साप्ताहिक विशेष न्यू जलपाईगुड़ी से 07:00 बजे रवाना होगी और गोमती नगर में 07:15 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 04007 जोगबनी -आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक विशेष जोगबनी से 18:30 बजे रवाना होगी और आनंद विहार टर्मिनल में 03:00 बजे पहुंचेगी. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे त्यौहारों के मौसम में सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और रेल कर्मचारियों के साथ सहयोग करें. कपिंजल किशोर शर्मा, मुख्य जनसंपर्क पदधिकारी, एनएफ रेलवे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




