कच्चे आम से बनाएं मजेदार छुंदा, निकिता ने शेयर की रेसिपी
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 22 Mar 2026 9:43 AM
फोटो-इंस्टाग्राम@nikiiceipe
Mango Chhunda: कच्चे आम की चटनी से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो बनाएं आम का छुंदा. आइए जानते हैं आम का छुंदा बनाने की रेसिपी.
Mango Chhunda: गर्मियों के सीजन में आम से बना कुछ चटपटा और खट्टा-मीठा खाने को मिल जाए, तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है. ऐसी ही एक रेसिपी आम का छुंदा जो कच्चे आम से बनाई जाती है. इसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं और स्टोर करके भी रख सकते हैं. इस रेसिपी को बनाने का तरीका कंटेंट क्रिएटर निकिता मिठाईवाला ने इंस्टाग्राम अकाउंट @nikiiceipe पर शेयर किया है.
आम का छुंदा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- 500 ग्राम कच्चे आम
- 2 कप चीनी
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 1 बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 2-3 छोटे टुकड़े दालचीनी
- 2-3 लौंग
आम का छुंदा को कैसे तैयार करें?
- आम का छुंदा बनाने के लिए सबसे पहले आप कच्चे आमों को अच्छी तरह धो लें. आम को छील लें और कद्दूकस कर लें.
- अब एक पैन को लें. इसमें आप कद्दूकस किया हुआ आम को डाल दें. इसके बाद इसमें आप हल्दी पाउडर और नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स करें. इसे ढककर लगभग 10 मिनट के लिए रख दें.
- 10 मिनट बाद आम से पानी निकल जाएगा और ये थोड़ा नरम हो जाएगा.
- अब आप इसमें थोड़ी-थोड़ी करके चीनी डालें और मिक्स करते जाएं. ऐसा करने से चीनी पिघल जाएगी और छुंदा पकाते टाइम आसानी होगी.
- चीनी जब पूरी तरह पिघल जाए तब आप गैस की फ्लेम को ऑन कर दें. अब पैन को लो-मीडियम आंच पर रखें और लगातार चलाते रहें. इसे आप 10 मिनट तक पका लें. ज्यादा पकाने से ये हार्ड हो जाएगा. आप देखेंगे कि आम के टुकड़े ट्रांसपेरेंट हो जाएंगे. चाशनी को आप चेक कर लें. ये एक तार की बन जाएगी तब गैस को बंद कर दें.
- मिश्रण को आप आधे घंटे के लिए ठंडा होने दें. इसके बाद इसमें दालचीनी, भुना हुआ जीरा पाउडर, लौंग और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें.
- इस तरह से आप आम का छुंदा बना सकते हैं. इसे आप कांच के जार में स्टोर करके एक साल तक रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Sooji Besan Laddu: फेस्टिव सीजन को बनाएं खास, तैयार करें सूजी-बेसन के लड्डू
यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










