पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे से नौ ट्रेनों का परिचालन शुरू कराने पर रेल मंत्री व प्रधानमंत्री का जताया अभार

Updated at : 18 Jan 2026 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे से नौ ट्रेनों का परिचालन शुरू कराने पर रेल मंत्री व प्रधानमंत्री का जताया अभार

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे से नौ ट्रेनों का परिचालन शुरू कराने पर रेल मंत्री व प्रधानमंत्री का जताया अभार

विज्ञापन

कटिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा असम-बंगाल से बिहार होते हुए भारत के कई राज्यों को जोड़ने वाली 9 ट्रेनों का परिचालन पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे से प्रारंभ कर पूर्वोत्तर भारत के रेल मानचित्र पर प्रमुखता देने के लिए आभार प्रकट किया है. कहा कि भारत की स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने एवं विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को चरितार्थ करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर एवं आधुनिक तकनीक से युक्त बंदेभारत एवं अमृतभारत ट्रेनों का परिचालन विकसित भारत की दिशा में बढ़ता कदम है. भारत में रेल आवागमन का सबसे सशक्त माध्यम है. आम आदमी का जीवन रेल यात्रा से जुड़ा है. प्रधानमंत्री द्वारा जीवन के हर क्षेत्र में बेहतर सुविधा प्रदान करने का संकल्प सरकार की आम आदमी के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. इसी कड़ी में 17 जनवरी को कटिहार जंक्शन से अलीपुर द्वार-पनवेल ( मुंबई) तथा 18 जनवरी को डिब्रूगढ़ गोमती नगर तथा कामाख्या रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस को झंडा दिखाकर रवाना किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन