सड़क किनारे बना गढ्ढा, हादसे को दे रहा निमंत्रण

सड़क किनारे बना गढ्ढा, हादसे को दे रहा निमंत्रण
प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के राज्य सम्पोषित उच्च विद्यालय प्राणपुर के समीप पीसीसी ढलाई सड़क पर भारी वाहन का परिचालन से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. महानन्दा बांया तटबंध से होकर प्रखंड मुख्यालय कि ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के पानी से पीसीसी ढलाई सड़क के नीचे गड्डे में तब्दील हो गया है. भारी वाहन का परिचालन होने पर कभी भी दुर्घटना हो सकती है. ग्रामीणों ने शीघ्र जांच कर प्रखंड मुख्यालय के समीप महानन्दा बांया तटबंध की ओर जाने वाली पीसीसी ढलाई सड़क के नीचे गड्डे को भरवाने की मांग जिला पदाधिकारी से की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










