महिला व छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर

Updated:
विज्ञापन
महिला व छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर

महिला व छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर

विज्ञापन

– अभया बिग्रेड अभियान के तहत लगातार पेट्रोलिंग जारी कटिहार जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एसपी के निर्देश पर अभया ब्रिगेड की टीम ने महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए विद्यालयों, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगातार भ्रमणशील रहकर सघन निगरानी कर रही है. जिले में महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभया बिग्रेड अभियान के तहत पुलिस पदाधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. पुलिस पदाधिकारी की नजर खासकर मनचलों एवं अपराधी प्रवृत्ति की व्यक्तियों पर थी. शिक्षण संस्थान पार्क सहित अन्य स्थानों पर बेवजह खड़े मनचलों से पुलिस जबाब तलब भी किया,और चेतावनी देते हुए इन स्थलों से दूरी बनाए रखने की बात कही. सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील पेट्रोलिंग के दौरान छात्राओं एवं आम लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई तथा किसी भी प्रकार की छेड़खानी, उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई. टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं छात्राओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा सार्वजनिक स्थलों पर असामाजिक तत्वों पर नजर रखना है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन