लाखों की लागत से बना यात्री शेड हुआ बेकार

Updated at : 09 Nov 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
लाखों की लागत से बना यात्री शेड हुआ बेकार

लाखों की लागत से बना यात्री शेड हुआ बेकार

विज्ञापन

कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य बाजार गेड़ाबाड़ी चौक पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया यात्री शेड कुछ ही दिनों में जर्जर हो गया है. नगर पंचायत की लापरवाही व घटिया निर्माण कार्य की पोल इस यात्री शेड ने खोल दी है. लोगों ने बताया कि यात्रियों के बैठने के लिए बनाए गये इस शेड की ढलाई टूटने लगी है. लोगों का कहना है कि कुछ ही महीने पहले नगर पंचायत ने इस शेड का निर्माण कराया था. निम्न गुणवत्ता की सामग्री के इस्तेमाल के कारण यह अब पूरी तरह बेकार हो गया है. स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि नगर पंचायत जल्द से जल्द इसकी मरम्मत करयें, ताकि यात्रियों को फिर से सुविधा मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन