प्रखंड क्षेत्र में ठंड व कनकनी का प्रकोप बढ़ा

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड क्षेत्र में ठंड व कनकनी का प्रकोप बढ़ा

प्रखंड क्षेत्र में ठंड व कनकनी का प्रकोप बढ़ा

विज्ञापन

फलका तेज पछुआ हवा के कारण जहां तापमान में गिरावट आयी है. ठंड व कनकनी का प्रकोप भी बढ़ा है. देर शाम से अहले सुबह तक कोहरों से घिरे होने के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी हुई है. घना कोहरा छाये रहने के कारण छोटे बड़े वाहन चालकों को वाहन चलाने में दिक्कत आ रही है. तापमान में गिरावट व ठंड में इजाफा होने के कारण बच्चों व बुजुर्गों को परेशानी हो रही है. मौसम में आये अचानक बदलाव के कारण सर्दी, खांसी, व बुखार का प्रकोप ज्यादा दिख रहा है. स्थानीय निजी चिकित्सकों और मेडिकल स्टोर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत हेल्थ एन्ड वैलनेस सेंटर पर सर्दी खांसी व बुखार के रोगी ज्यादा नजर आ रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन