थमा प्रचार का शोर, प्रत्याशियों ने डोर-डोर झोंकी ताकत

Updated at : 09 Nov 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
थमा प्रचार का शोर, प्रत्याशियों ने डोर-डोर झोंकी ताकत

थमा प्रचार का शोर, प्रत्याशियों ने डोर-डोर झोंकी ताकत

विज्ञापन

कटिहार द्वितीय चरण के तहत 11 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर रविवार की देर शाम पांच बजे भोंपू व वाहन से प्रचार प्रसार का शोर थम गया. प्रचार के अंतिम दिन होने से अलग-अलग दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा जहां रोड शो के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया गया. दूसरी ओर डोर टू डोर मिलने जुलने का रफ्तार तेज कर दिया गया. डोर टू डोर कानाफुस्की में कोई कमी नहीं रह जाये. प्रत्याशियों व दल के साथ निर्दलीय के जहां कार्यकर्ता डोर टू डोर जा रहे हैं. प्रत्याशियों के परिजन भी डोर टू डोर जाने का सिलसिला तेज कर दिया है. वीआईपी प्रत्याशी की कहीं न कहीं अधिक घरों में जाकर उनके परिजन भी साथ निभा रहे हैं. रविवार को वीआईपी, भाजपा, जनसुराज के साथ अन्य प्रत्याशियों द्वारा रोड शो कर मतदाताओं को खूब रिझाने का कार्य किया. दूसरे चरण के तहत कटिहार के सात विधानसभा में मतदान होना है. सदर विधानसभा 63 में कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं. प्रसार रविवार की शाम खत्म होने के बाद अब प्रत्याशियों व इनके कार्यकर्ताओं द्वारा डोर टू डोर जाने का सिलसिला तेज हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन