सदगुरु कबीर आश्रम मनसाही का नौवां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मना

सदगुरु कबीर आश्रम मनसाही का नौवां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मना
मनसाही साहेबनगर पंचायत के सदगुरु कबीर आश्रम मनसाही का नौवां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मना. दो दिवसीय सत्संग समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता पालन साहब ने कहा कि काल कल्पित जग में हर जगह अत्याचार, उत्पीड़न, बेईमानी, दुष्कर्म, अपहरण का तांडव है. इससे छुटकारा पाने के लिए प्राचीनकाल से ही ऋषि- मुनि, संत महापुरुष ने शांति स्थापित करने के लिए यज्ञ- सत्संग के द्वारा ज्ञान, प्रचार करते आए हैं. आज भी गली-गली घूमकर संत महापुरुषों ने सत्संग का आयोजन कर भटकते हुए मानव को सही रास्ता पर लाने के लिए अधिक प्रयासरत हैं. मानव कल्याण सदगुरु कबीर आश्रम, मनसाही में सत्संग के द्वारा शांति स्थापित की कामना के लिए दो दिवसीय सतगुरु कबीर सत्संग का आयोजन किया. भजनों, उपदेश मंटू शरण दास ने कहा कि आज हमारा समाज का धरोहर हमारे माता-पिता व गुरु हैं. आज मानव के अंदर आपस में प्रेम सद्भाव सदाचार आचरण सच्ची माता-पिता व गुरु के प्रति सेवा का भाव से सत्संग के माध्यम से संदेश दी गयी. आज हम सभी मानव को मानवता का पाठ पढ़ाने हमारे सह सम्राट सतगुरु कबीर साहब आज से 650 ईसा पूर्व ये ही संदेश हम अबोध जीव को चेतना प्रदान किया. प्रेम ना नारी उपजे प्रेम ना हाट विकाय बिना प्रेम के मानवा नधी जमपुर जाय. पालन साहब, रामनरेश साहब, मनोज दास, रामदेव साहब, अखिलेश साहब, रामविलास साहब, नंदलाल साहब, जिछु दासीन, सरस्वती दासिन, रेखा दासिन, रामा दासीन, कुसमी दासिन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










