नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 51 करोड़ का बजट किया पारित

नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 51 करोड़ का बजट किया पारित
– सम्राट अशोक भवन व नगर पंचायत सरकार भवन निर्माण का प्रस्ताव पारित बरारी प्रखंड स्थित सदभावना मंडप स्थित नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद बबीता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी स्वरा ने किया. मुख्य पार्षद बवीता कुमारी ने सदन को बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 51 करोड़ 36 लाख 43 हजार 8 सौ 40 रूपया का पेश किया गया. जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया. उन्होंने बताया कि बजट का आकार सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. जिसमें नगर पंचायत अन्तर्गत ओपेन जीम व पार्क विकास के लिए 50 लाख की राशि . सड़क एवं नाला निर्माण के लिए 10 करोड़, स्ट्रीट लाइट के लिए एक करोड़. जल आपूर्ति प्रणाली एवं जल जीवन हरियाली के लिए 2 करोड़ 50 लाख, स्वच्छता उपकरण, वाहन क्रय के लिए 85 लाख राशि, डस्टबीन क्रय के लिए 50 लाख, सामुदायिक शौचालय, यूरेनिकल के लिए 50 लाख की राशि का प्रावधान बजट में रखा गया है. साथ हीं सम्राट अशोक भवन व नगर पंचायत सरकार भवन निर्माण को भूमि चिन्हित करने का कार्य किया जायेगा. मुख्य पार्षद द्वारा बजट पढ़ने के साथ हीं बोर्ड ने टेबुल थपथपा कर ध्वनि मत से पारित किया. साथ हीं उप मुख्य पार्षद ने बरारी हाट पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रस्ताव रखा. जिसे सर्व सहमति से पारित किया गया. नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में उपमुख्य पार्षद अमन कुमार , वार्ड पार्षद राधिका देवी, रिंकी कुमारी, अर्जुन मंडल, रामनाथ बिंद, साहेरा बेगम, दीपक कुमार उर्फ प्रदीप, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीरज कश्यप हिटलर यादव, लेखापाल विशाल कुमार, मनोज कुडैल, अन्नू भारती, आशिकी, राजू, इन्जीनियर पल्वी कुमारी सहित नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




