सांसद ने प्राणपुर के कई गांवों का किया दौरा, लोगों की समस्याएं सुनी

Updated at : 06 Sep 2025 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद ने प्राणपुर के कई गांवों का किया दौरा, लोगों की समस्याएं सुनी

सांसद ने प्राणपुर के कई गांवों का किया दौरा, लोगों की समस्याएं सुनी

विज्ञापन

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों का सांसद तारिक अनवर ने भ्रमण कर लोगों से मिले. इस दौरान जोनियां, उत्तरी लालगंज पंचायत के लाभा चौक, गौरीपुर पंचायत के बाबूपुर गांव का सांसद तारिक अनवर दौरा किया. स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वस्त किया. मुखिया तनवीर अहमद व स्थानीय लोगों ने लाभा रेलवे गुमटी का निर्माण, लालगंज गांव के इसराइल चौक, बभनी के बालू टोला चौक, लाभा कब्रिस्तान चौक, लाभा चौक में हाई मास्ट लाइट लगाने एवं महानंदा बांध का पक्की करण, बाढ़ से प्रभावित लोगों को जीआर राशि दिलवाने की मांग रखा. राजद नेता चंदन यादव ने बाबूपुर गांव में बसे हजारों लोगों का आवागमन करने को लेकर रेलवे किनारे से एक मुख्य सड़क बनवाने की मांग की. मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील यादव, महासचिव तौकीर आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष सऊद आलम, आफताब आलम, कंचन दास, सदानंद यादव, संतोष यादव, शत्रुघन यादव के साथ दर्जनों कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन