सांसद ने लोगों की सुनी समस्या, निदान का दिया आश्वासन

Updated:
विज्ञापन
सांसद ने लोगों की सुनी समस्या, निदान का दिया आश्वासन

सांसद ने लोगों की सुनी समस्या, निदान का दिया आश्वासन

विज्ञापन

प्राणपुर. प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के दौरान सांसद तारिक अनवर ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय महादेवपुर में प्रखंड अध्यक्ष मनोहर की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित की. सांसद से ग्रामीणों ने कहा कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय महादेवपुर में करीब एक हजार से अधिक बच्चे पढ़ते है. बच्चों के अनुपात में यहां कमरे की काफी कमी है. मुखिया तनवीर आलम ने सांसद को बताया कि लाभा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे फाटक सड़क काफी जर्जर है. इस पर उन्होंने कहा कि रेलवे के सम्बंधित विभाग को पत्र लिखा जायेगा. लोगों ने सांसद को बताया कि लाभा से झौवा तक महानंदा तटबंध पर बनी सड़क की स्थिति काफी दयनीय हो गयी है. तटबंध से लोगों का चलना दुर्लभ हो गया है. सांसद ने कहा कि छह महीने पूर्व ही विभाग के कार्यपालक अभियंता से इस विषय में बात हुई थीं. तटबंध की अविलम्ब मरम्मति को लेकर सरकार को पत्राचार किया जायेगा. इसके बाद सांसद प्राणपुर के नया प्राथमिक विद्यालय कुच्याही पहुंचे. ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि स्कूल की भूमि राज्यपाल के नाम से राजस्ट्री कर दी गयी है. अब तक विभाग द्वारा भवन का निर्माण नहीं कराया गया है. जिस कारण बच्चे झोपड़ी में पढ़ते है. सांसद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उक्त स्कूल में भवन निर्माण को लेकर प्रयास किया जायेगा. सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से भी बात किया जायेगा. इस अवसर पर मुखिया तनवीर अहमद, सरपंच असगर खान, हीरालाल भगत, गजेंद्र कुमार, मजिरुद्दीन, नजरुल हल, मंजूर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन