उत्तरी भंडारतल में बना मनरेगा भवन पड़ा है बेकार

उत्तरी भंडारतल में बना मनरेगा भवन पड़ा है बेकार
– विगत आठ वर्षों में कभी नहीं खुला भवन का ताला बरारी उत्तरी भंडारतल पंचायत का मनरेगा भवन बहियार में बना दिये जाने से किसी भी काम का नहीं रह गया है. बीच खेत में जहां बारिश व तरसुईया पानी रहता है. वैसे जगहों का चिन्हित कर मनरेगा अधिकारी व तकनीकी अधिकारी, पीआरएस व पंचायत के मुखिया आदि की मिलीभगत से लाखों की लागत से मनरेगा भवन का निर्माण कर राशि का उठाव कर लिया गया. लेकिन मनरेगा भवन बनने के बाद भी पंचायत की जनता एवं मनरेगा जॉबकार्डधारी का कभी दर्शन नहीं हुआ. सरकार द्वारा भवन का निर्माण जनता के कार्यो का निष्पादन उस भवन में बैठकर करने की मंशा को कभी सफलीभूत नहीं हुआ. सरकार की योजना का मजाक बनाकर रख दिया गया है. जबकि भवन बनाने से पहले उपयुक्त जगह व सम्पर्क पथ के साथ आमलोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए कार्य करना चाहिए. लेकिन संवेदक पीआरएस की मिलीभगत से लाखों योजना से निर्मित भवन किसी काम का नहीं है. मनरेगा पीओ बताते है कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी. मुखिया नवल किशोर कौशिक ने बताया कि गलत स्थान का चयन किया गया जो पंचायत के आमलोगों के किसी काम का नहीं रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




