विधायक ने बीस सूत्री बैठक में मनिहारी- साहिबगंज स्टीमर फेरी सेवा का मुद्दा उठाया

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 01 Jun 2026 7:58 PM

विज्ञापन

विधायक ने बीस सूत्री बैठक में मनिहारी- साहिबगंज स्टीमर फेरी सेवा का मुद्दा उठाया

विज्ञापन

मनिहारी मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने विकास भवन सभागार, कटिहार में आयोजित जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (जिला 20 सूत्री) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में शामिल हुए. जिला प्रभारी मंत्री डाॅ प्रमोद कुमार के समक्ष विधायक ने मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जनहित के गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. बैठक में मनिहारी-साहिबगंज गंगा नदी में स्टीमर फेरी सेवा बंद रहने से यात्रियों को हो रही भारी कठिनाइयों का मुद्दा उठाया. विधायक ने कहा कि बैठक में बताया गया कि फेरी सेवा का निविदा प्रक्रिया पूर्ण नही हो पा रही है. निविदा का राशि से कम राशि लेसी की ओर से दी जा रही है. विभाग को अनुमति के लिए भेजा गया है. विधायक ने कहा कि तत्काल प्रशासनिक स्तर पर फेरी सेवा चलायी जाए. बिहार और झारखंड क यात्री परेशान है. झारखंड के साहिबगंज जिला प्रशासन ने भी यात्रियों के हित को देखते हुए विभागीय परिचालन करवाया था. विधायक ने मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों में संभावित बाढ़ को लेकर आने वाली समस्या को मजबूती से रखा. बिजली और पानी से संबंधित मुद्दा को भी उठाया. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान व उनके अधिकारों की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन