सीएम से मिलीं विधायक, क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

Published by :RAJKISHOR K
Published at :10 May 2026 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम से मिलीं विधायक, क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

सीएम से मिलीं विधायक, क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

विज्ञापन

– कैबिनेट विस्तार पर दी बधाई, बिजली, सड़क व कानून व्यवस्था सुधार की उठाई मांग बारसोई बलरामपुर विधायक संगीता देवी ने रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें कैबिनेट विस्तार को लेकर बधाई दी. विधायक ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार और अधिक सशक्त, विकसित एवं समृद्ध राज्य के रूप में आगे बढ़ेगा. विधायक संगीता देवी ने अपने विधानसभा क्षेत्र बलरामपुर की विभिन्न जनसमस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया. पुल-पुलिया निर्माण, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा खासकर लगातार खराब बिजली व्यवस्था की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया. आमलोगों से जुड़ी अन्य मूलभूत समस्याओं से भी अवगत कराया. विधायक ने कहा कि बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आधारभूत सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दूर करना अत्यंत आवश्यक है. मुख्यमंत्री ने विधायक को आश्वस्त किया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र की सभी समस्याओं के समाधान की दिशा में जल्द ठोस कदम उठाए जायेंगे. विकास कार्यों को और गति प्रदान की जायेगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन