विधायक ने क्षेत्र के लोगों की सुनीं समस्याएं

Updated:
विज्ञापन
विधायक ने क्षेत्र के लोगों की सुनीं समस्याएं

विधायक ने क्षेत्र के लोगों की सुनीं समस्याएं

विज्ञापन

कोढ़ा विधायक कविता पासवान ने अपने आवास पर क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दे सामने रखे. विधायक ने सभी समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनते हुए उनके त्वरित व प्रभावी समाधान का भरोसा दिलाया. विधायक कविता पासवान ने जनसमस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिन मामलों का समाधान तुरंत संभव है, उन्हें अविलंब पूरा किया जाय तथा जटिल मामलों में भी शीघ्र कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन