नौ करोड़ की लागत से बनी सड़क का विधायक ने किया उदघाटन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :18 Apr 2025 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
नौ करोड़ की लागत से बनी सड़क का विधायक ने किया उदघाटन

नौ करोड़ की लागत से बनी सड़क का विधायक ने किया उदघाटन

विज्ञापन

समेली प्रखंड के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत के खोटा से शब्दा तक बनी 7 किलोमीटर पक्की सड़क का लोकार्पण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क उन्नयन योजना के तहत 9 करोड़ 84 लाख की लागत से बनी सड़क का उदघाटन बरारी विधायक विजय सिंह ने नारियल फोड़कर किया. इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राधेश्याम मंडल ने किया.मौके पर प्रमुख सह एमएलसी प्रतिनिधि संतोष कुमार पप्पू, विधायक प्रतिनिधि भोला प्रसाद मंडल, मलहरिया मुखिया राजकुमार भारती, डूमर मुखिया मनीष ठाकुर, कुमोद कुमार मंडल,गौतम मोदी, हरिप्रसाद मंडल, सुनील कुमार शर्मा, विमल राय, सरिता देवी,भारतेंदु भारती आदि शामिल रहे. यह पक्की सड़क एन एच 31 डूमर से शुरू होकर एसएच-77 पोठिया होते हुए शब्दा तक जाती है. इस सड़क का निर्माण क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी. ग्रामीणों ने बताया कि खराब और कच्ची सड़कों की वजह से आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, अब इस सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण से लोगों को काफी राहत मिलेगी. स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और व्यापारियों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा. कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने सड़क निर्माण के लिए सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आभार जताया,साथ ही क्षेत्र की अन्य समस्याओं जैसे जलनिकासी, स्वास्थ्य सेवाएं, पुल-पुलिया निर्माण आदि की भी जानकारी विधायक को दी. अपने संबोधन में विधायक विजय सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं, उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और आगे भी इस तरह की जनहितकारी योजनाएं लाकर क्षेत्र को विकसित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन