मारवाड़ी ब्राह्मण मंडल ट्रस्ट ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया

Updated:
विज्ञापन
मारवाड़ी ब्राह्मण मंडल ट्रस्ट ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया

मारवाड़ी ब्राह्मण मंडल ट्रस्ट ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया

विज्ञापन

कटिहार शहर के ऋषि भवन में रविवार को मारवाड़ी ब्राह्मण मंडल ट्रस्ट ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, आस्था व उल्लास के साथ मनाया. ब्राह्मण समाज के लोगों ने एकत्र होकर भगवान परशुराम के जीवन उनके आदर्शों व समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया. शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से हुई. श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया. मारवाड़ी ब्राह्मण मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष नरोत्तम जोशी ने भगवान परशुराम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सत्य, धर्म और न्याय के प्रतीक थे. उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में नैतिक मूल्यों को स्थापित करने की आवश्यकता है. कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाकर समाज के उत्थान में योगदान देना चाहिए. ट्रस्ट के नरोत्तम जोशी, प्रो रामनिवास शर्मा, लालचंद शर्मा, दिनेश शर्मा, गोपाल दाधीच, नरेश शर्मा, पंकज शर्मा, बिहारी लाल शर्मा, दिनेश दाधीच, बंटी शर्मा, विनोद ढंढ़, शंकर लाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे. भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया. श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में झूमते नजर आये. आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन