महाकाल सेना ने भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनायी

Updated:
विज्ञापन
महाकाल सेना ने भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनायी

महाकाल सेना ने भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनायी

विज्ञापन

कटिहार महाकाल सेना, कटिहार के तत्वावधान में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर शस्त्र पूजन एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम स्थानीय चन्द्रकला गार्डन, मिरचाईबाड़ी में संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि संरक्षक सह एमएलसी अशोक अग्रवाल उपस्थित रहे. मुख्य अतिथि ने सभी को जन्मोत्सव की बधाई देते हुए महाकाल सेना के सेवा कार्यों और धार्मिक आयोजनों की सराहना की. उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श संपूर्ण मानव जाति के लिए कल्याणकारी हैं. महाकाल सेना के शिवानंद ने कहा कि भगवान परशुराम ने सदा अन्याय के विरुद्ध शस्त्र उठाया और धर्म की स्थापना की. महाकाल सेना का संकल्प है कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों को खत्म करने और सनातन संस्कृति को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे. अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन समाज को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास है. भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के माध्यम से हम समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देना चाहते हैं. शस्त्र पूजन हमारी वीरता की परंपरा का सम्मान है, जिसे हमें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है. मनीष कुमार चौधरी ने कहा समय में युवाओं का अपनी संस्कृति से जुड़ना अनिवार्य है. हम सामाजिक कल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे. नन्हें कुमार, संजय खरवार, प्रसेनजीत कुमार, मनोहर कुमार, शैलेश कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, ध्रुव झा, महेंद्र झा आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन