जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती जदयू ने ने मनायी

Updated:
विज्ञापन
जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती जदयू ने ने मनायी

जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती जदयू ने ने मनायी

विज्ञापन

कटिहर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला जदयू की ओर से भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती शहर के जैन अतिथि भवन में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने की. मंच संचालन अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजीत कुमार मंडल ने किया. कार्यक्रम में झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल तथा पूर्व सांसद कहकशा परवीन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही. शुरुआत जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी. पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, समानता और गरीबों के उत्थान के लिए कर्पूरी ठाकुर द्वारा किए गए संघर्ष को याद किया. वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन आज भी सामाजिक समरसता और ईमानदार राजनीति के लिए प्रेरणास्रोत है. सांसद रामप्रीत मंडल ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर बाजार में स्थापित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के ऊपर अब तक स्थायी शेड का निर्माण नहीं हुआ है. सांसद निधि से प्रतिमा के ऊपर पक्का शेड निर्माण कराने की घोषणा की. जिला जदयू अध्यक्ष ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का पूरा जीवन वंचितों और पिछड़ों के हक की लड़ाई को समर्पित रहा है. उनकी विचारधारा ही जदयू की राजनीति की आधारशिला है. पार्टी उनके सपनों के समाज को साकार करने के लिए लगातार संघर्षरत रहेगी. इस अवसर पर संजीव श्रीवास्तव, शिव प्रकाश गरोदिया, मुकेश सिंह, रमेश मंडल, सूर्य देव मंडल, शंभू सुमन, संजय राय, संजय सिंह, शमी रहमानी, प्रीतम देवी, निरंजन पोद्दार, आशीष बलिदानी, जदयू के सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत स्तर के नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन