अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में व्यक्तित्व विकास बल

अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में व्यक्तित्व विकास बल
कटिहार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत कटिहार की ओर से संचालित अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को प्रथम सत्र में प्रशिक्षक आशीष कुमार दीपांकर ने योगाभ्यास एवं व्यायाम कराया. द्वितीय सत्र में प्रिंस शुक्ला ने युवाओं को स्टार्टअप इंडिया, इन्वेस्टर कनेक्ट के बारे में जानकारी दी तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने और रोजगार प्रदान करने वाला माइंडसेट अपनाने के लिए प्रोत्साहन दिया. तृतीय सत्र में सत्यम सुंदरम ने कोई नये विचार को नवाचार एवं स्वरोजगार तक पहुंचाया जा सकता है. इसकी पूरी प्रक्रिया को समझाया तथा ब्रांड बिल्डिंग की दिशा में टिप्स दिए. अंतिम सत्र में डीआरडीए निदेशक सुदामा प्रसाद सिंह ने व्यक्तित्व का विकास एवं हमारे अंदर की प्रतिभा किस प्रकार उजागर हो. इस विषय पर विस्तार पूर्वक प्रतिभागियों से विचार विमर्श किया. निदेशक ने लक्ष्य की पहचान के साथ समर्पण के साथ सार्थक प्रयास को सफलता का मंत्र बताया. कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी जनक राज मीना, जिला परियोजना पदाधिकारी ब्रजमोहन प्रसाद यादव, एमटीएस बिक्रम कुमार मंडल एवं माय भारत युवा स्वयंसेवक कुणाल कुमार, पूजा कुमारी, नंदनी कुमारी, कौशल्या कुमारी, शिवम कुमार, अंजलि कुमारी आदि भी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




