नगर उत्तर मंडल के 15 वार्ड के प्रभारी की घोषणा बैठक में की

Updated:
विज्ञापन
नगर उत्तर मंडल के 15 वार्ड के  प्रभारी की घोषणा बैठक में की

नगर उत्तर मंडल के 15 वार्ड के प्रभारी की घोषणा बैठक में की

विज्ञापन

कटिहार जैन अतिथि भवन बिनोदपुर में भाजपा कटिहार नगर उत्तर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में आहुत की गयी. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, जिला उपाध्यक्षा सह प्रभारी शोभा जयसवाल, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, मंडल महामंत्री मौसम कुमार, मनोज शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष संजय शर्मा, बलराम चंद्रवंशी के संग बड़ी संख्या में मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. बूथ सशक्तिकरण के तहत बैठक में नगर उत्तर मंडल के 15 वार्ड के प्रभारी की घोषणा की गयी. इनके प्रभारी क्रमशः ललन कुमार, श्याम चौधरी, गोपाल गुप्ता, बलराम चंद्रवंशी, राजेश शर्मा, शंभू शरण, संजय शर्मा, मनोज शर्मा, विजय चक्रवर्ती, आशा देवी, मौसम कुमार, कुंदन साह, गजानंद ठाकुर, विजय सिंह, अलका सिन्हा बनाये गये. नव चयनित वार्ड अध्यक्ष व उनके प्रभारी का स्वागत करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने उन्हें उनके दायित्व से अवगत कराते हुए पूरे मनोयोग से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन