खेत में केमिकल का छिड़काव करने गये किसान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भरती

खेत में केमिकल का छिड़काव करने गये किसान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भरती
कटिहार खेत में जंगल नष्ट करने का केमिकल छिड़काव करने गये किसान विमल राय डंडखोरा निवासी खुद केमिकल के प्रभाव में आ गये. जिससे उनकी तबीयत एकाएक बिगड़ गयी. परिवार वालों ने उन्हें फोरन सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज चल रहा है. किसान विमल राय ने बताया कि वह खेत में जंगल नष्ट करने के लिए केमिकल का छिड़काव करने के लिए गए हुए थे. तभी केमिकल का डब्बा जैसे ही खोला उससे आयी दुर्गंध से उनका सर चकरा गया और वह खेत में ही बेहोश हो गये. आसपास के लोगों ने उन्हें जब देखा तो फौरन परिवार वालों की इसकी सूचना दी. परिवार वाले तुरंत उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के बाद अब वह पहले से ठीक है. इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बताया कि खेत में फसल को बर्बाद करने वाले कीड़े मकोड़े तथा जंगल को नष्ट करने वाले केमिकल का छिड़काव किसान करते हैं. लेकिन कई किसान अपने आप को सुरक्षित रखना भूल जाते हैं. चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल में कई ऐसे मामले आते रहते हैं जो खेत में डालने वाले केमिकल के संपर्क में किसान आ जाते हैं. ऐसे में किसान जब भी खेत में इस तरह का केमिकल का प्रयोग करें तो वह अपने खासकर मुंह, नाक पूरी तरह से ढक लें. तब जाकर ऐसे केमिकल का छिड़काव खेत में करें. चिकित्सक ने लोगों से अपील की कि इस केमिकल को बच्चों के हाथों से दूर ही रखें. घर पर ऐसे स्थान का चयन करें जहां पर बच्चों की पहुंच न हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




