विजय बाबू पोखर पर धूम-धाम से बनाया जाएगा महापर्व छठ

Updated at : 06 Oct 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
विजय बाबू पोखर पर धूम-धाम से बनाया जाएगा महापर्व छठ

विजय बाबू पोखर पर धूम-धाम से बनाया जाएगा महापर्व छठ

विज्ञापन

कटिहार शहर के औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र के विजय बाबू पोखर पर विजय स्पोर्टिंग क्लब के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी. अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विकास सिंह ने की. सर्व समिति से आगामी तीन वर्षों के लिए विकास सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में चुनाव किया. नई कमेटी के गठन के लिए निर्वाचित अध्यक्ष विकास सिंह को अधिकृत किया. निर्वाचित अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोक आस्था का महान छठ पर्व औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र विजय बाबू के पोखर पर पूरे धूमधाम से मनाया जायेगा. छठव्रतियों व श्रद्धालुओं को विजय बाबू के पोखर पर किसी तरह की कोई कठिनाई नहीं होने दी जायेगी. छठव्रतियों के सुविधा के लिए विजय स्पोर्टिंग क्लब के अलावा नगर निगम, जिला प्रशासन, बिजली विभाग सदर अस्पताल, बियाडा विभाग, जीवन ज्योति सेवा संस्थान, लायंस क्लब, सिविल डिफेंस, रेडक्रॉस की तरफ से निशुल्क डॉक्टर, दवाई, एम्बुलेंस, दूध, गंगाजल, अगरबत्ती, नींबू, चाय, आम का पल्लव डायबिटीज का निशुल्क जांच सहित सभी सुविधा छठवर्तियों एवं श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराया जायेगा. दुर्गास्थान चौक से सड़कों की साफ सफाई बिजली की समुचित व्यवस्था पोखर के अंदर स्वच्छ व सुंदर साफ-सफाई सीसीटीवी कैमरा प्रशासन की ओर से प्राप्त मात्रा में सुरक्षा की व्यवस्था उपलब्ध कराई जायेगी. कहा, प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी और बेहतर से बेहतर तरीके से लोग आस्था के महान छठ पर्व की तैयारी को लेकर व्यवस्था किया जायेगा. जनप्रतिनिधियों से नगर निगम के नगर आयुक्त सहित सभी पदाधिकारी से जल्द से जल्द पोखर में सफाई की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है. अध्यक्ष विकास सिंह के अलावा श्यामल किशोर सिन्हा, आजाद सिंह, नौशाद असद, इकबाल, मोहन बाधवानी, गौरव साह, मनोज कुमार, चुन्नू, राजीव कुमार विश्वकर्मा, दिग्विजय सिंह, रंजन सिंह, प्रेम कुमार, सुनील कुमार सिंह, विवेक सिंह राठौर, नवीन कुमार, मनोज कुमार राय, रमाकांत कुशवाहा, कुंदन वर्मा, बच्चू सरकार, मनोवर इस्लाम, सुभाष सिंह, राकेश शर्मा, प्रदीप शाह, प्रहलाद कुशवाहा, पिंटू यादव, डिंपी मंडल, राजू अग्रवाल, पिंकू यादव, करण कुमार, अजय कुमार, अमीरुल, राजेश शर्मा, बिट्टू शर्मा, भीम वाधवानी, अनुज सिंह, केपी मंडल, संजय कुमार, अविनाश कुमार, बद्री शाह, प्रमोद पासवान, गंगू वाधवानी, हरेंद्र मिश्रा, लालमोहन सिंह, पूरन महतो, मोहनलाल सिंह दर्जनों क्लब के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक का धन्यवाद ज्ञापन श्यामल किशोर सिन्हा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन