पान जाति के दर्जा से वंचित कर समाज को कमजोर कर रही सरकार, इंद्रजीत

पान जाति के दर्जा से वंचित कर समाज को कमजोर कर रही सरकार, इंद्रजीत
कदवा प्रखंड क्षेत्र के कुम्हड़ी स्थित फुटबॉल मैदान में 13 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आयोजित महारैली को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय पान महासंघ के जिला अध्यक्ष कैलाश दास की अध्यक्षता में हम पान है कार्यक्रम के तहत महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता ने जनसभा का आयोजन किया. अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता का आगमन हेलीकॉप्टर से हुआ. उन्होंने कहा की तांती जाति के लोग अशिक्षित होने के कारण पीढ़ी दर पीढ़ी एवं मजदूरी करके जीवन यापन करते रहे हैं. जिसके कारण समाज में राजनैतिक शून्यता बनी रही है. बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार साजिश के तहत हमारे जाति तांती/ततमा को 1956 से मिली पान जाति के दर्जा से वंचित कर समाज को कमजोर करती रही है. इसी कारण से हमें 2015 में मिली अनुसूचित जाति के दर्जा को सुप्रीम कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से साजिश रच कर पुनः अत्यंत पिछड़ा जाति के श्रेणी में ला खड़ा किया है. जिसके कारण हमारे समाज के नौजवान विद्यार्थी एवं अन्य को काफी नुकसान हो रहा है. इसको देखते हुए हम अपने जाति के राजनैतिक लड़ाई के लिए 13 अप्रैल 2025 को गांधी मैदान पटना में नए राजनीतिक दल की घोषणा करेंगे. बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 में तांती/ ततमा की बहुलता वाले सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे. इस अवसर पर जिला के सभी कमेटी के साथ प्रखंड अध्यक्ष मनोज दास, अशोक दास, जिला अध्यक्ष कैलाश दास, जिला संरक्षक मोहन प्रसाद, दिनेश प्रसाद, नकुल दास, अनिल दास, पंचायत अध्यक्ष पप्पू दास, बबलू दास, वासुदेव दास, मनोज दास, शंकर दास, अरविंद दास इत्यादि सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




